Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीजे, डीएम, एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

Gonda News:डीजे, डीएम, एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। जनपद न्यायाधीश मयंक जैन, डीएम मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और एक-एक बैरक की तलाशी लें। निरीक्षण के दौरान जिला जज व डीएम ने कैदियों से बात की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिला जज तथा जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल में निरुद्ध कैदियों को आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए एनआरएलएम से जोड़े तथा कौशल विकास मिशन के सहयोग से अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाएं। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम ने कैदियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग की कक्षाएं भी चलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल परिसर में विधिवत साफ-सफाई सुनिश्चित कराने एवं जेल मैनुअल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। औचक निरीक्षण में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, ओएसडी शिवराज शुक्ल, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढें : चोरी की हद है! 50 बार पकड़ी जा चुकी महिला फिर हुई गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular