Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार

Gonda News:डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार

82 लीटर डीजल, 01 अदद अवैध तमंचा व चोरी में प्रयुक्त बोलेरो बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने डीजल-पेट्रोल की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 82 लीटर डीजल, 01 अदद अवैध तमंचा व चोरी में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की गई है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, खरगूपुर थाने के उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय ने टीम के साथ गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोकरन नाथ शिवाला के पास से 03 अभियुक्तां वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी रेहरवा रनियापुर थाना खरगूपुर, महेश कुमार पुत्र कृपाराम निवासी अमडोहवा थाना खरगूपुर तथा मासूफ अली पुत्र शेर अली निवासी गुवामें लखारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद प्लास्टिक की जरीकेन में 82 लीटर चोरी का डीजल, 01 अदद बोलेरो व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त वाहिद के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि गिरोह का सरगना वाहिद है। हम लोग आने जाने वाले ट्रकों व अन्य गाडियों से रात्रि मे चोरी छुपे डीजल-पेट्रोल की चोरी करते हैं तथा बिक्री कर मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते हैं। वाहिद व मासूफ अली के विरुद्ध अन्य राज्यों व जनपदों में भी विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त गणों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया।

यह भी पढें : दुबई में नौकरी और मोटी सैलेरी के लालच में बदला धर्म

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular