संवाददाता
गोण्डा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर निवासी बिजय बहादुर पाण्डेय पुत्र स्व. हौसिला प्रसाद पाण्डेय ने जिलाधिकारी से अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बाप दादा के समय से काबिज दाखिल चले आ रहे उसकी पुश्तैनी भूमि पर चाचा के लड़के अपने कुछ साथियां के शह पर खेत के मेड़ को जबरदस्ती तोड़कर व जोतकर नष्ट कर देने पर आमादा हैं। मना करने पर आमादा फौजदारी हा जाते है। बीते दस जून 2021 को हमारे खेत गाटा संख्या 156 स्थित ग्राम ज्ञानपुर तथा गाटा संख्या 463 स्थित ग्राम सुभागपुर की खेत के मेड़ जो पुश्तैनी बना है, उसे तोड़कर मेरे हिस्सा के खेत मे कब्जा कर रहे थे। मना करने पर गाली गलौज करने लगे तथा जान से मार डालने की धमकी देने लगे। गांव के लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला टल गया है।
