Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम, सीडीओ ने देखा ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Gonda News:डीएम, सीडीओ ने देखा ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों का प्रदर्शन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश महोत्सव के उपलक्ष्य पर जिला क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित हो रही जनपद स्तरीय सब जूनियर जूनियर बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बहुउद्देश्यीय हॉल में हो रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा तथा समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको विजयी होने की शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट प्राप्त अंशु चौधरी व श्रेयांश उपाध्याय को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी ने ताइक्वांडो खेल व खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में आत्मरक्षा का खेल सभी के लिए आवश्यक है। इससे बच्चों में आत्मरक्षा की भावना तो बलवती होती ही है, साथ ही बच्चों में अनुशासन भी आता है। उन्होंने गोण्डा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों की सराहना की और कहा कि आज खिलाड़ियों की वजह से गोण्डा जनपद का नाम प्रदेश व देश में रोशन हो रहा है। अतिथियों ने निर्णायक मंडल में शामिल देवेंद्र शर्मा, गौरव उपाध्याय, अरुण चंद्र, नमन जोशी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों की उपलब्धियां बताते हुए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को हरियाली प्रतीक स्वरूप पुष्प गमला भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में जनपद के 75 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन के परिणाम की घोषणा करते हुए सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि जूनियर भार वर्ग में अंडर 44 किलोग्राम में लहर सिंह को स्वर्ण, अंशिका मौर्या को रजत, सानिया सलीम, साहिना को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 49 किलो में दीक्षा चौधरी स्वर्ण, पलक चौधरी रजत, अमिता को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 46 किलो में श्रद्धा को स्वर्ण, आराध्या चतुर्वेदी को रजत, अंजलि को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 42 किलो में बबिता चौधरी स्वर्ण, महक मौर्या को रजत पदक, अदिति को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 59 किलो भार वर्ग में पंखुड़ी श्रीवास्तव को स्वर्ण पदक, दीक्षा सिंह को रजत पदक, आयुषी को कास्य पदक प्राप्त हुआ। ओवर 59 किलो भार में पुष्पांजली को स्वर्ण, श्रेया को रजत पदक, ऋषिका को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 59 किलो में शिवानी प्रजापति को स्वर्ण, आस्था तिवारी को रजत, अनामिका को कास्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 47 किलो में तृप्ति दृवेदी को स्वर्ण, स्वाति दूबे को रजत, पल्लवी को कास्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण सोमवार को 11 बजे किया जाएगा। उक्त अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी अशोक सोनकर, मैन मिश्रा, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, वरिष्ठ खिलाड़ी वाईसी शाह, सेंट जेवियर के प्रधानाचार्य रमा गिरी विद्यासागर समेत तमाम खेल प्रेमी व अभिभावक उपस्थित थे आयोजक प्रत्यूष राज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढें : जजों के खिलाफ अपमानजनक बयान देना पड़ा भारी, न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड

Gonda News:डीएम, सीडीओ ने देखा ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों का प्रदर्शन
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular