आन्दोलन स्थगित, इस्तीफा वापस
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पिछले चार दिनों से जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के बीच चल रही तनातनी का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। चिकित्सकों ने प्रदेश में कोविड के तीसरे चरण की तैयारियों में जुटने का हवाला देते हुए दो घंटे का कार्य वहिष्कार स्थगित करने तथा सौंपे गए त्याग पत्र वापस लेने का निर्णय लिया है। चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ टीपी जायसवाल ने आज एक वक्तब्य जारी कर बताया कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी संभाव्य लहर को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकों ने दो घंटे का कार्य वहिष्कार स्थगित करने तथा डीएम की भाषा शैली से नाराज होकर दिया गया त्यागपत्र वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आज उनकी अध्यक्षता में आहूत एक आपात बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एपी सिंह के प्रस्ताव पर आन्दोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सभी चिकित्सक पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। डा. जायसवाल ने कहा कि 13 सूत्री मांग पत्र पर समयबद्ध समाधान के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। एक माह में अगर प्रशासनिक समाधान नहीं मिलता है तो प्रांतीय चिकित्सा संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन का आवाहन करेगा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
