Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Gonda News:डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और एक-एक बैरक की तलाशी लें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कैदियों से बात भी की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, ओएसडी शिवराज शुक्ल, पीआरओ रमाकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular