संवाददाता
गोण्डा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी के नायक रहे विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, कुष्ठ आश्रम में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कुष्ठ रोगियों को दवा एवं फल वितरण तथा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। डीएम मार्कण्डेय शाही ने अम्बेडकर चाराहे पर दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता का संयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी व जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने किया था। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
