Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम ने बारह शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, तीन निलम्बित

Gonda News:डीएम ने बारह शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, तीन निलम्बित

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जमा कराए गए छह हजार से अधिक लाइसेंसी असलहे

अब तक 73 शस्त्र लाइसेंस निरस्त तथा 55 निलम्बित, आगे भी होगी कार्यवाही-डीएम

संवाददाता

गोण्डा। जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही ने कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कानून हाथ में लेने वाले 12 उपद्रवियों के शस्त्र लाइसेन्स निरस्त तथा तीन के लाइसेन्स निलम्बित कर दिये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रियाज अहमद, मुसीद अहमद, गयासुद्दीन, तकी अहमद, शहजाद खान, जर्रार अहमद, नवीउद्दीन, अब्दुल रहमान, शफीक अहमद, शाहिद अली खान, राज कुमार गौतम तथा मो. कलीम निवासी गण निन्दूरा थाना कटरा बाजार के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार राम बहादुर निवासी सोहास थाना मोतीगंज, देवकी नन्दन मिश्रा निवासी खुटेहना थाना मोतीगंज तथा भरत सिंह निवासी कहेबा थाना मोतीगंज का शस्त्र लाइसेन्स निलम्बित कर निरस्तीकरण की नोटिस दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में लगभग साढ़े 11 हजार शस्त्र लाइसेन्सों के सापेक्ष अब तक 06 हजार 204 शस्त्र लाइसेन्स जमा कराए जा चके हैं तथा अब तक कुल 73 शस्त्र लाइसेन्स निरस्त और 55 शस्त्र लाइसेन्स निलम्बित किए गए हैं। उन्हांंने स्पष्ट किया कि जनपद में ऐसे लोग जिनके पास शस्त्र लाइसेन्स हैं और उनके द्वारा आपराधिक कृत्यों तथा शांति व्यवस्था में खलल डालने की की सूचना या संभावना है, के शस्त्र लाइसेन्सों को बड़े पैमाने पर निरस्त करने की कार्यवाही शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट और अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रशासन ऐसे लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular