संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना“ ड्रॉप मोर क्राप माइक्रो इरिगेशन का परिचय कराया गया। जिलाधिकारी ने संचालित योजना के अंतर्गत सिंचाई के संयंत्र डिप इरीगेशन सिंचाई करने के लिए बागवानी फसलों जिसमें मुख्यतः केला, अमरूद, पपीता, व सब्जी की खेती करने ने कृषकों को वरीयता देने को कहा, तथा अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम जो कृषि फसलों व बागवानी दोनों में उपयुक्त है, इससे कृषि को इससे कृषकों को लाभान्वित करने को कहा। योजनार्न्गत लघु व सीमांत किसानों को 90 फीसद व अन्य बड़े जोत के कृषकों को 80 फीसद अनुदान दे है। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकों को 15 मार्च तक आवेदन प्राप्त करते हुए स्वीकृत पत्र वितरित कर दिए जाएं व संयंत्र स्थापित कराने की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाय। जनपद में कुल 1760 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें ड्रिप इरिगेशन के लिए 660 हेक्टेयर व स्प्रिंकलर के लिए 895 हेक्टेयर लक्ष्य प्राप्त है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वितरण में इस बात का ध्यान रखा जाए इसकी जांच गठित टीम द्वारा करा लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी ,पीडी डूडा व किसान बंधु उपस्थित रहे।
यह भी पढें : प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री पढ़ाई के लिए ऐसे करें पंजीकरण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
