संवाददाता
गोण्डा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत सोमवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला अस्पताल में निर्माणाधान पीआईसीयू (पीकू) वार्ड तथा कोविड-19 एल2 हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रमुख अधीक्षक डा. घनश्याम सिंह को दिए हैं। बताते चलें कि जिला अस्पताल में 10 बेड का पीकू वार्ड जेई व एईज के लिए पहले से बना हुआ है, परन्तु मैनपावर की तैनाती व कार्य अधूरे रहने के कारण पीकू वार्ड अभी चालू नहीं हो सका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीकू वार्ड के सामने ही 20 बेड का सर्जिकल वार्ड बना हुआ है जिससे पीकू वार्ड को जोड़ दिया जायेगा, जिससे पीडियाट्रिक वार्ड (पीकू वार्ड) की क्षमता 30 बेड की हो जाएगी जिसमें बच्चों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में संचालित 180 बेड की क्षमता वाले कोविड-19 लेवल-2 हास्पिटल में से 80 बेड बच्चों के लिए आरक्षित करते हुए तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एल2 हास्पिटल में इस समय 28 वेंटिलेटर हैं तथा सभी क्रियाशील हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द पीकू वार्ड का कार्य पूर्ण कराकर वहां पर कार्मिकों की तैनाती करें जिससे तीसरी लहर के आने पर बच्चों के इलाज में कठिनाई न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा आरएस केसरी, प्रमुख अधीक्षक डा घनश्याम सिंह, ओएसडी शिवराज शुक्ल मौजूद रहे।
यह भी पढें : छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
