जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के 19 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। बताते चलें कि विगत 22 जून को जिलाधिकारी द्वारा अस्पतालों में किए गए औचक निरीक्षण में ये सभी गैरहाजिर मिले थे। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जून को औचक निरीक्षण में सीएचसी नवाबगंज के 13 कर्मचारी वार्ड आया कुसुमा देवी, पुनीता काउंसलर, एलटी बृजेश, अरविन्द टीबी एसटीएस, विनोद कुमार पाण्डेय एलटी, धर्मेन्द्र वर्मा एक्सरे टेक्नीशियन, मसूद एनसीडी काउन्सलर, एलटी डीके सिंह, डा श्री मिश्रा, डा अनुपम मौर्य, अनूप तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव आयुष एमओ, डा. चन्द्रशेखर पाल डेंटिस्ट और एलटी अरुण मौर्य गैरहाजिर मिले थे। इसी प्रकार पीएचसी पिपरी में डा नेहा तिवारी, डा नीना खुराना, फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार, स्टाफ नर्स सुनीता मिश्रा तथा वार्ड ब्वाय राजेश मिश्रा अनुपस्थित मिले थे तथा सीएचसी परसपुर में नेत्र सहायक पीके सिंह का कार्य बेहद असंतोषजनक पाया गया था। डीएम ने सभी कर्मचारियों को वेतन/मानदेय बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश सीएमओ को दिए थे, जिसके क्रम में सीएमओ डा आरएस केसरी द्वारा गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को वेतन रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
