संवाददाता
गोण्डा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मार्कण्डेय शाही ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 19 अप्रैल 2021 को जनपद में मतदान कार्य सम्पन्न होना है तथा दिनांक 02 मई 2021 को मतगणना सम्पन्न करायी जानी है। उक्त के अतिरिक्त वर्तमान में कोविड-19 महामारी का प्रसार भी तेजी से बढ़ रहा है। पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आवश्यक है कि निर्वाचन सम्पन्न होने तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर न जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सम्पन्न होने तक वे स्वयं एवं उनके अधीनस्थ कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विशेष परिस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) से अनुमति प्राप्त कर के ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
