Tuesday, March 3, 2026
Homeव्यापारGonda News:डीआइजी ने किया फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन

Gonda News:डीआइजी ने किया फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित फर्नीचर शोरूम ‘सुमित इंटरप्राइजेज’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। टामसन इंटर कालेज के प्रवेश द्वार के ठीक सामने स्थित प्रतिष्ठान के स्वामी सुमित अग्रवाल ने डीआइजी को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डीआइजी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जीवन में नित नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया। सुमित अग्रवाल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में नीलकमल, सेलो, अमूल व महराजा कम्पनी के सभी प्रकार के आफिस तथा प्लास्टिक फर्नीचर रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि पहले यह शोरूम इसी नाम से कृष्णा टाकीज की बिल्डिंग में संचालित था। इस मौके पर ला. दिलीप सिंह, रमेश सिंह, मनीष दुबे, अनिल अग्रवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, जितेन्द्र गोयल, आलोक सिन्हा, अजय मित्तल, एसपी मिश्र, राजीव रस्तोगी, शिवमूर्ति मिश्र, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अभिषेक, कन्हैया लाल अग्रवाल, राजीव सिंह डिंकू समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे।

Gonda News:डीआइजी ने किया फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन
Gonda News:डीआइजी ने किया फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन
RELATED ARTICLES

Most Popular