संवाददाता
गोण्डा। मुश्किल और चुनौतियों के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा सोमवार को पेश किए गए आम बजट में कृषि पर सेस अवश्य लगाया गया है, लेकिन सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने वाला बजट कहा गया है जो नितांत सुखद है। वहीं पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट बढ़ाना आवश्यक था, मैं इसका भी हार्दिक स्वागत करता हूं। यह जानकारी देते हुए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य तथा दिग्विजय नाथ पीजी कालेज गोरखपुर के पूर्व प्राचार्य डा. शेर बहादुर सिंह ने बताया कि बजट में आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर जोर दिया गया है। यह भी विकसित भारत के लिए एक स्वस्थ कदम साबित होगा। नए बजट में अर्थव्यवस्था मजबूत होने के लिए अनेक अनेक प्रयास किए गए हैं। पेंशन पर निर्भर लोगों को राहत का ऐलान किया गया है। वित्तमंत्री के बजट की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स में कोई राहत न देना अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। आत्मनिर्भर भारत को दो लाख करोड़ का बजट देने के ऐलान से देश की तस्वीर बदलेगी।
