Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ठाकुर दम्पती ने लगाया इंस्पेक्टर को बचाने का आरोप

Gonda News:ठाकुर दम्पती ने लगाया इंस्पेक्टर को बचाने का आरोप

संवाददाता

गोण्डा। अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्राप्त पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर ने जिले के परसपुर पुलिस द्वारा मानवाधिकार के घोर उल्लंघन के मामले में इंस्पेक्टर परसपुर को बचाने का आरोप लगाया है। डीजीपी यूपी सहित अन्य को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उन्होंने राजन सिंह ग्राम गुरेटी थाना परसपुर तथा उनके परिवार के सूरज सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह को इंस्पेक्टर परसपुर द्वारा 13 जून 2021 को घर से उठवा कर थाने पर लाकर लगभग 11-11.30 बजे पेड़ से बांध कर पट्टे से मारपीट कर धारा 151 सीआरपीसी में चालान करने की शिकायत की थी। इस शिकायत की जाँच के बाद सीओ ने अपने वीडियो बयान में कहा कि इस संबंध में 02 सिपाही लाइन हाज़िर किये गए हैं और शेष जाँच प्रचलित है। अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि लाइन हाज़िर किया जाना कोई सजा नहीं है और पूरी तरह लीपापोती है। इस मामले में मुख्य आरोप इंस्पेक्टर परसपुर पर हैं, किन्तु उन्हें उच्च स्तरीय संरक्षण में बचाने की बात चर्चा में है। अतः उन्होंने अविलंब इंस्पेक्टर सहित समस्त दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोरतम विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढें : डीएम ने किया बाढ़ राहत केंद्र का औचक निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular