संवाददाता
मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट मैन की आज एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गेट मैन हीरेन्द्र मणि पाण्डेय (46) राम मनोहर पांडेय निवासी गांव औसन पुर थाना नबाबगंज जिला गोण्डा स्थानीय रेलवे स्टेशन के विद्यानगर रेलवे क्रासिंग पर गेट मैन के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि बीती रात वह अपनी ड्यूटी कर सुबह अपने सरकारी आवास पर आए और सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए। इस बीच वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर किसी ने स्टेशन पर इसकी सूचना दी। जीआरपी दरोगा सुरेश कुमार, कांस्टेबल मदन कुमार मौके पर पहुंचे। जीआरपी मनकापुर के चौकी प्रभारी, रेलवे के एरिया मैनेजर तथा स्थानीय थाने की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जीआरपी ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
