Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:टीका उत्सव एवं जागरूकता अभियान का समापन

Gonda News:टीका उत्सव एवं जागरूकता अभियान का समापन

सभी हो जायें सजग, महामारी से लड़ाई हम सब की : डॉ. ओएन पाण्डेय

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शहर के एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के तत्वावधान में ग्राम पूरे हेमराज, माधवपुर चकत्ता, दुल्लापुर खालसा, बेहड़ा चौबे व हारीपुर तथा एससीपीएम कॉलेज ऑफ़ आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइन्सेज के तत्वावधान में ग्राम मथुरा चौबे, राजापुर, भुलभुलिया, पथवलिया और केशवपुर पहंड़वा समेत कुल दस गाँवों में जन जागरुकता अभियान चलाकर टीका उत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। यह टीका उत्सव सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल से शुरू किया गया और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलाया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की टोलियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओएन पाण्डेय ने बताया कि सरकार टीकाकरण हेतु एवं संक्रमण के बचाव के लिये जितना प्रयासरत है, हम सभी को उससे अधिक प्रयासरत होना होगा तथा सजग रहना होगा। जब हम अपनी जिम्मेदारियों को समझेगें तभी इस महामारी को हरा पायेंगे। उन्होने जनपद के 45 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाने की सलाह दी। डॉ. पाण्डेय ने यह भी बताया कि टीके का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। टीका लगने के बाद हल्का बुखार आ सकता है, मगर हम सबको उससे घबराने की जरूरत नहीं है। संस्थान की प्रबंध निदेशक अलका पाण्डेय ने बताया कि यदि हमें इस संकमण से बचना है, तो अपने जीवन की दिनचर्या को बदलना होगा। समय-समय पर साबुन से हाथ धोना होगा एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। अपने आहार में भी दैनिक थोड़ा परिर्वतन करके हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पाण्डेय ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा 10 गांवों में जागरूकता अभियान 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को सम्मिलित करते हुए 10 टोलियां बनायी गयी थीं। इन 10 टोलियों द्वारा घर-घर जाकर कुल 2,787 लोगों को टीका लगवाने हेतु जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक अजिताभ दूबे द्वारा बताया गया कि टीका उत्सव उत्तर प्रदेश सरकार की एक उत्तम पहल है। समाज में सभी के मन में कोविड-19 के टीके को लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। कोरोना से जारी जंग हम तभी जीत पायेंगे जब आम लोगों के मन से इन भातियों को दूर कर पायेंगे। संस्थान के प्रशासक धीरज कुमार दूबे द्वारा बताया गया कि टीका लगवाने के बाद भी हम सभी को सावधानी बरतनी है। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। यदि सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार हो, तो तुरन्त अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर इसकी सूचना दें और कोरोना की जांच करवायें तथा हर स्तर से सावधानी बरतें। एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के प्राचार्य अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था द्वारा हर उचित प्रयास किया जा रहा है कि हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ सकें। टीका उत्सव के दौरान कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ के द्वारा बहुत मेहनत की गई है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय, कम है। उन्होने इस आयोजन को पूरा करने के लिये समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया।

Gonda News:टीका उत्सव एवं जागरूकता अभियान का समापन


एससीपीएम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ऐंड पैरामेडिकल साइन्सेज की उप प्राचार्या स्मिता फिलिप द्वारा बताया गया कि इस महामारी के दौर में मेडिकल व पैरामेडिकल के कर्मियों की जिम्मेदारियों बढ़ी है। फिर भी बिना डरे और बिना किसी भेद भाव के कोरोना की लड़ाई में स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने अपनी महती भूमिका निभाई है। इसके लिए उप प्राचार्या ने सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी बताया कि आने वाले समय में भी हम नसिंग व पैरामेडिकल के कर्मी इसी तरह अपने कार्य के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। इस आयोजन के सफल संचालन में कॉलेज स्टाफ डॉ. दीपक सुधी, डॉ. प्रवीन मिश्रा, डॉ. दीप चन्द, डॉ. महेश, डॉ. प्रभु नाथ दास, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अनगहा दीप्ति, डॉ अनिकेत पाटिल, डॉ. शिमि बेन, डॉ. मनु, डॉ वैशाद, डॉ संदीप, डॉ. गोपिल देव, डॉ. आशीष, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अंजली मिश्रा, सुदीश, धर्मेन्द्र, हरदेनिया, डॉ. श्वेता मणि त्रिपाठी, शंकर प्रधान, लखमी चंद, नेहा पाल, श्रीनू बी.आर., कंचन देवी, आशीष धर द्विवेदी, एस.कालावनी, हरीश नागर, फरहत अजीज़, विजय सुगुना, देवराज नागर, अभिषेक रोविंसन एवं छात्र-छात्राओं में सुनीता कौशल, नूरी खातून, मोनिका दूबे, रुचि चौधरी, अंकिता, स्वाति शुक्ला, प्रियम्बदा पाण्डेय, पूजा शुक्ला, मानसी श्रीवास्तव आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

Gonda News:टीका उत्सव एवं जागरूकता अभियान का समापन

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular