Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जैनस इनीशिएटिव्स के सौजन्य से शुरू हुई ई-क्लीनिक, आइजी ने किया...

Gonda News:जैनस इनीशिएटिव्स के सौजन्य से शुरू हुई ई-क्लीनिक, आइजी ने किया उद्घाटन

19 छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया 12-12 हजार रुपए का चेक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के अत्यन्त पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जैनस इनीशिएटिव्स एवं डाक्स नियर मी के तत्वाधान में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जितनी भी तारीफ की जाय, वह कम है। संस्था द्वारा देवीपाटन मण्डल के आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना तथा देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेलीफोन के माध्यम से टेली मेडिसिन सेण्टर का संचालन करना एक सराहनीय कदम है। यह बात देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने रविवार को अनुपम प्लाजा परिसर में संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं अपना मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं, किन्तु जैनस इनीशिएटिव्स के प्रयासों से उन मेधावियों के उड़ान को हौसला मिल रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कठिन परिश्रम व लगन से छात्र-छात्राएं सफलता की चोटियों पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त किया कि संस्था के सहयोग से उच्च शिक्षा हासिल करके एक छात्रा बिहार राज्य में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने कार्यक्रम में 19 छात्र-छात्राओं को 12 हजार रुपए प्रति छात्र की दर से एक वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान किया। वर्तमान शिक्षा सत्र में भी तीन नए छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

Gonda News:जैनस इनीशिएटिव्स के सौजन्य से शुरू हुई ई-क्लीनिक, आइजी ने किया उद्घाटन


मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जैनस इनीशिएटिव्स के डा. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने पांच वर्ष पूर्व स्नातक प्रथम वर्ष के तीन छात्र-छात्राओं का पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुनाव करके तीन वर्ष के लिए छात्रवृत्ति देने की शुरुआत की थी। तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति दिए जाने का उद्देश्य था कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के उपरान्त कम से कम स्नातक स्तर तक की पढ़ाई में उन बच्चों के किसी प्रकार का व्यवधान न हो। आज यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है। साथ ही कुछ बच्चों को उनकी जरूरत को देखते हुए परास्नातक स्तर पर भी चौथे और पांचवें साल में छात्रवृत्ति जारी रखी गई है। डा. पंकज ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रति माह एक हजार रुपए की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हम संकल्प दिलवाते हैं कि पढाई पूरी करने के उपरान्त सक्षम बनने पर उनके द्वारा भी कम से कम एक छात्र-छात्रा की इसी प्रकार से आर्थिक रूप से मदद की जाएगी। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व गोनार्द फाउण्डेशन के संस्थापक विवेक मणि श्रीवास्तव ने भी दो छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ से छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की घोषणा की। जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस महानिरीक्षक को स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Gonda News:जैनस इनीशिएटिव्स के सौजन्य से शुरू हुई ई-क्लीनिक, आइजी ने किया उद्घाटन

आईजी ने अनुपम प्लाजा में जैनस इनीशिएटिव्स के तत्वाधान में संचालित किए जाने वाले ई-क्लीनिक (टेली मेडिसिन सेन्टर) का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि यह सेण्टर मण्डल मुख्यालय का पहला ई-क्लीनिक होगा, जिसके माध्यम से गोण्डा के निवासी दूसरे बड़े शहरों के स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सीधे वीडियो के माध्यम से सलाह ले पाएंगे। जैनस इनीशिएटिव्स के स्थानीय संरक्षक डा. आलोक अग्रवाल, डा. रंजन शर्मा, पेंशनर्स कल्याण परिषद के केबी सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस मौके पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. शेर बहादुर सिंह, एलबीएस पीजी कालेज प्रबंध तंत्र की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, संजू छाबड़ा, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, जसपाल सिंह सलूजा, गणेश कुमार श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह एडवोकेट समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढें : सौतेली सास समेत पांच लोगों पर हत्या का केस

Gonda News:जैनस इनीशिएटिव्स के सौजन्य से शुरू हुई ई-क्लीनिक, आइजी ने किया उद्घाटन
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular