संवाददाता
गोण्डा। जिले के जगत पाल सिंह इंटर कालेज बालपुर मे विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। एनसीएसटीसी डीएसटी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र के सौजन्य से आयोजित विज्ञान मेला में बोलते हुए युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने कहा कि डा. मृदुल शुक्ला के नेतृत्व में गोण्डा, बलरामपुर और बहराइच जिलों में विज्ञान मेला आयोजित कर से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास जारी है। इससे बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बाहर से आए हुए वैज्ञानिकों से यहां के बच्चे रूबरू होकर वार्तालाप करेंगे और अपने सवालों का जवाब प्राप्त करेंगे। जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर हौसला और आगे बढ़ने का उत्साह उत्पन्न होता है। उप प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने बच्चों की सराहना करते हुए विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों से प्रश्न उत्तर का सिलसिला भी चला, जिसमें रोशनी शर्मा, रीना सिंह, तनु पांडे, शालिनी शुक्ला, शुभम कुमार, विष्णु मिश्रा, निधि मिश्रा, अनीता सिंह, मोहिनी सैनी, काजल सिंह, सुमित मिश्रा, सौरभ सिंह आदि ने सही उत्तर दिया। बच्चों ने कहा कि उनका सपना वैज्ञानिक बनकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना है।
यह भी पढें : कोविड टीका लगवाने के लिए अनिवार्य होगा पंजीकरण
नेचर क्लब के अभिषेक दूबे ने कहा कि पशु-पक्षियों के बगैर इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस धरती पर रहने का जितना अधिकार हम इंसानों का है, उतना ही सभी पशु-पक्षियों का भी है। अनुराग आचार्य ने कहा कि हमें पशु-पक्षियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता शिव शंकर सिंह ने बच्चों को मशीनों के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार जीव विज्ञान प्रवक्ता राहुल यादव ने जीव जंतु के बारे में जानकारी दी। फार्मासिस्ट सुनील कुमार गुप्ता ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखते हुए बताया कि आज हर एक चीज विज्ञान के माध्यम से हो रहा है। आने वाले कल में विज्ञान का बहुत महत्वपूर्ण माना जाएगा। फार्मासिस्ट श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चे ही कल के देश भविष्य है। वसीम, मुस्कान गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। विज्ञान मेला मे विभिन्न संघटनां के स्टाल लगाये गये थे, जहां ग्रामीणां ने अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा का समाधान किया।
यह भी पढें : लोगों को तोड़ने नहीं, आपस में जोड़ने का काम करता है खेल-बृजभूषण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
