Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जुआ खेलते 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News:जुआ खेलते 04 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। मनकापुर थाने के उपनिरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सब्जी मण्डी के पीछे खाली खेत से चार अभियुक्तों गुड्डू उर्फ मोटे पुत्र रज्जब निवासी आजाद नगर, मोहम्मद वजीम पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी आजाद नगर, राकेश यादव पुत्र मुन्नी लाल निवासी गांधीनगर व नीरज कश्यप पुत्र कल्लू निवासी जवाहर नगर थाना मनकापुर को 02 अदद नाजायज चाकू, 52 तास के पत्ते तथा 880 रुपए के साथ गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी गिरिजेश गिरि व राजेश यादव तथा आरक्षी गण हरिशंकर यादव व अमित यादव शामिल रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:जुआ खेलते 04 अभियुक्त गिरफ्तार
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular