Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिले में 134 माध्यमिक विद्यालय बन सकते हैं परीक्षा केंद्र

Gonda News:जिले में 134 माध्यमिक विद्यालय बन सकते हैं परीक्षा केंद्र

संवाददाता

गोण्डा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 125 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। 200 प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों ने प्रत्यावेदन दिया है लेकिन, यहां 134 माध्यमिक विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है। इसको लेकर मंथन चल रहा है। अनंतिम सूची में शामिल कुछ केंद्र बाहर किए जा सकते हैं। फिलहाल, शांतिपूर्ण ढंग से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया संपन्न करने का हवाला देते हुए अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की सूचना ऑनलाइन अपलोड कराई गई थी। अधिकारियों की जांच आख्या के आधार पर परिषद ने केंद्र की अनंतिम सूची जारी की है। जिला समिति ने गड़बड़ियों की जांच कराई है। तहसीलवार उप जिलाधिकारियों ने रिपोर्ट भेज दी है। अब सूची फाइनल करके बोर्ड को भेजना है। केंद्र बनवाने के लिए कई प्रबंधक सिफारिश करा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र बनाने को लेकर योजना बना ली है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि परिषद के निर्धारित मानक के अनुसार ही केंद्र बनाए जाएंगे। 134 विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी कुछ फाइनल नहीं है।

यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular