Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिले में मक्का के चार क्रय केंद्र अनुमोदित

Gonda News:जिले में मक्का के चार क्रय केंद्र अनुमोदित

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत मक्का खरीद हेतु जनपद में जिला खाद्य विपणन अधिकारी की संस्तुति पर कुल चार मक्का क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील गोण्डा के विकास खंड इटियाथोक एवं पण्डरी कृपाल में क्रमशः इटियाथोक एट मंडी व पंडरी कृपाल में तथा तहसील तरबगंज के अंतर्गत विकास खंड नवाबगंज व बेलसर में क्रमशः नवाबगंज मंडी एवं बेलसर में मक्का क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि अनुमोदित मक्का क्रय केंद्र को स्थापित कर नियमानुसार निर्धारित समस्त व्यवस्था-प्रबंधन पूर्ण कराते हुए इन केंद्रों को क्रियाशील कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular