Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिले में न सुलझे समस्या तो यहां करें पंचायत चुनाव की...

Gonda News:जिले में न सुलझे समस्या तो यहां करें पंचायत चुनाव की शिकायत

राज्य मुख्यालय पर खोला गया कंट्रोल रूम

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उप्र राज्य पंचायत चुनाव में निर्वाचन व उससे जुड़ी अन्य मामलों के शिकायतों को दूर करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। कन्ट्रोल रूम की दूरभाष संख्या 0522-2630115 है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इसमें पहली पाली सुबह के छह बजे से शुरू होकर दोपहर के दो बजे तक की होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात के 10 बजे तक रहेगी। वहीं तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह के छह बजे तक की होगी। इस दौरान नियंत्रण कक्ष को मिलने वाली सूचनाएं एवं शिकायतों का निस्तारण नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों से त्वरित सूचना प्राप्त करने से लेकर दिन-प्रतिदिन के नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनके सकुशल गंतव्य तक पहुंचने एवं मतदान के दिन मतदान के प्रतिशतों की सूचनाएं प्राप्त कर संकलित करेंगे। यह भी निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को तत्काल निस्तारण भी कराएं। राज्य निर्वभाचन आयुक्त ने नियंत्रण कक्ष में और दो से तीन टेलीफोन अतिरिक्त रूप से तत्काल लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। नियंत्रण कक्ष के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण की जिम्मेदारी आयोग के विशेष कार्याधिकारी सतीश कुमार सिंह के जिम्मे रहेगी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर किसी भी व्यक्ति के चुनाव सम्बंधी समस्या का निदान न होने की दशा में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : जानें आदर्श आचार संहिता में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular