हेल्थ सिटी सुपरस्पेशियल्टी हॉस्पिटल में फ्री में होगा निदान
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। बच्चों में जन्मजात कटे-फटे होंठ एवं तालू के कारण उनके चेहरे की मुस्कान और आवाज़ की मधुरता फीकी न पड़े। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा ऐसे बच्चों का जाँच एवं उपचार बिल्कुल निःशुल्क किया जा रहा है। जन्मजात विकृति से प्रभावित अधिक से अधिक बच्चों को निःशुल्क इलाज मुहैया करायी जा सके। इसके लिए बीते 23 नवंबर से 06 दिसंबर 2020 तक स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में अभियान के तौर पर शिविर लगाकर 78 बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया। इन सभी पंजीकृत बच्चों का हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में जाँच, ऑपेरशन व अन्य उपचार बिल्कुल निःशुल्क इलाज किया जायेगा। यहां तक कि वहां बच्चों के साथ-साथ उनके तीमारदार के भी रहने-खाने की व्यवस्था निःशुल्क की जायेगी तथा उन्हें आने-जाने का किराया भी दिया जायेगा।
नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ मलिक आलमगीर ने कार्यक्रम से सम्बद्ध स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि कई बच्चों के होठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं द्य इसके लिए अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ वैभव खन्ना और प्रदेश का प्रख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया जन्मजात कटे-फटे होंठ व तालू की समस्या लगभग 3000 से 5000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है। यह होंठ के दोनो तरफ अथवा एक ही तरफ सम्भव है। सामान्यतः तालू के साथ होंठ भी कटा होता है परन्तु कभी-कभी अकेले तालू के कटे होने की सम्भावना भी रहती है। इसके कारणों में किसी भी चीज की स्पष्ट भूमिका अभी तक नहीं प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी बच्चों में जन्मजात होती है तथा प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। इस संस्था द्वारा इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डॉ वैभव खन्ना के नेतृत्व में 10000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपेरशन किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय सिंह गौतम ने इस बात पर जोर दिया कि जन्मजात कटे होठ व कटे तालू के मरीजों की समस्या व उनके निदान के लिये निःशुल्क सुविधा को जिले में प्रसारित करने की आवश्यकता है। स्माइल ट्रेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व प्लास्टिक सर्जन डॉ वैभव खन्ना, का कहना है कि पैदायशी कटे होंठ वाले बच्चे का इलाज जन्म से 4 से 6 माह और कटे तालू वाले बच्चे का इलाज जन्म के 8 माह से 15 माह के दौरान किया जाय, तो बच्चे के चेहरे पर जीवन भर मुस्कान बनी रहती है द्य इसके बावजूद यदि आपके बच्चे की उम्र उसके आगे निकल गयी है, तो भी सर्जरी हो सकती है पर सही समय पर सर्जरी कराने से नतीजा ज्यादा अच्छा होता है। यह सर्जरी किसी भी उम्र के रोगियों के लिये निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ वैभव खन्ना ने इस पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय सिंह गौतम, नोडल अधिकारी डॉ मलिक आलमगीर, डीईआईसी प्रबन्धक उमाशंकर वर्मा, कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमों तथा आशा, स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों, हेल्थसिटी हॉस्पिटल स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के नीरज कुमार शर्मा ( प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेन्ट), पुष्पेन्द्र सिंह, मोहम्मद शब्बू एवं महेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया।
डीईआईसी मैनेजर उमाशंकर वर्मा ने बताया कि जन्मजात कटे-फटे होंठ व तालू के सम्पूर्ण इलाज में क्रेनियोफेशियल व आर्थोग्नैतिक सर्जरी जैसी प्रक्रियाओं का इस्तेमाल होता है। उन्होंने बताया कि हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल द्वारा अब तक गोण्डा जनपद के कटे-फटे होंठ एवं तालू वाले 364 बच्चों का निःशुल्क एवं सफल ऑपेरशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नम्बर : 9454159999, 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
