Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिले के योगियों ने बजाया योग का डंका

Gonda News:जिले के योगियों ने बजाया योग का डंका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। 72वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित शानदार परेड के उपरान्त आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गोण्डा योग समिति के बच्चों के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनां का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। यह जानकारी देते हुए योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि योग समिति के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बहलोलपुर में चल रही नियमित योग कक्षा के बच्चों ने भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर एडवांस ग्रुपिंग योग का अद्भुत प्रदर्शन किया। आशीष गुप्ता द्वारा एकल एडवांस योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ पुलिस अधिकारियों व दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया। भटपुरवा के योगियों ने भी योग प्रशिक्षक अनिल भट्ट के अगुवाई में ग्रुप योग के कठिन आसनों का अद्भुत प्रदर्शन किया। देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी डॉ राकेश सिंह ने योग समिति के बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी केवल गोण्डा जिले में ही नहीं, अपितु पूरे मंडल में योग को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल करने पर योग समिति के बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुधांशु ने जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर बच्चों को शुभकामनाओं के साथ नियमित रूप से योग करने का संकल्प दिलाया। योग समिति के बच्चों की इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समाजसेवी साक्षी अरोड़ा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन आदर्श गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अनिल भट्ट, अभिषेक भट्ट, आंचल, माही गुप्ता, शौर्य रायतानी, लक्ष्य रायतानी, अमृत,वरदान, मनीष, अंकित, तथागत, आस्था श्रीवास्तव, सलोनी गुप्ता, सूरज गुप्ता, श्रद्धा श्रीवास्तव, अनामिका गुप्ता आदि कई प्रतिभागी मौजूद रहे।

यह भी पढें : बहन के लिए सांड से भिड़ा था दिव्यांश, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Gonda News:जिले के योगियों ने बजाया योग का डंका
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular