Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिला पंचायत की सामान्य बैठक 02 जनवरी को

Gonda News:जिला पंचायत की सामान्य बैठक 02 जनवरी को

संवाददाता

गोण्डा। जिले के मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया है कि जिला पंचायत की सामान्य बैठक आगामी 02 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में अपरान्ह 12.30 बजे से अध्यक्ष श्रीमती केतकी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बैठक के एजेण्डे, गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार, विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा, विचार विमर्श, जिला पंचायत की पुनरीक्षित आय-व्ययक वित्तीय वर्ष 2020-2021 की स्वीकृति पर विचार, जिला पंचायत गोण्डा के मूल आय-व्ययक वित्तीय वर्ष 2021-2022 की स्वीकृति पर विचार, वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 5वां राज्यवित्त आयोग एवं 15 वां वित्त आयोग की आवंटित धनराशि की परियोजना, कार्ययोजना की समीक्षा, शासन, याचिका समिति, विधानसभा/विधान परिषद प्रश्न व आईजीआरएस द्वारा प्राप्त परियोजनाओं (प्रस्ताव) को कार्ययोजना में सम्मिलित करने पर विचार एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अद्यतन सूचना के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें : नर्सिंग होम पर प्रशासन का छापा, गिफ्ट पैक लेने पहुंची 35 आशाओं को पकड़ा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular