Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिला चिकित्सालय में लगा रक्त दान शिविर

Gonda News:जिला चिकित्सालय में लगा रक्त दान शिविर

संवाददाता

गोण्डा। नगर की द गोल्डन ब्लड सेवा समिति गोण्डा के तत्वाधान में बाबू ईश्वर शरण सिंह जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमरुद्दीन एडवोकेट द्वारा किया गया। इसके पूर्व गुरुद्वारा बड़गांव साहिब के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष अलमास खान उर्फ जिम्मी एवं महामंत्री ईशूपाल भाटिया ने संयुक्त बयान में बताया कि संस्था विगत एक वर्ष से लोगों को जागरूक कर उनसे रक्त दान करवा रही है। साथ ही जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क रक्त भी उपलब्ध करवा रही है। सचिव मोहम्मद इमरान खान उर्फ शानू गनर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से संस्था से जुड़ने व भविष्य में होने वाले शिविर में रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के मो. इलियास रोमी, अंजली श्रीवास्तव, मसूद अहमद ख़ान, फैज़ान, अर्थवान, मोनू चौरसिया, शादाब आलम, सरदार ज्ञान सिंह उर्फ राजू, सरदार दरविंदर सिंह, मो. युनूस उर्फ चांद, श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : कांग्रेस की बागी विधायक ने दिया मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular