Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिपं अध्यक्ष ने किया पुलिस चौकी का शिलान्यास

Gonda News:जिपं अध्यक्ष ने किया पुलिस चौकी का शिलान्यास

संवाददाता

गोण्डा। जिला पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने पथरी बाजार में पुलिस चौकी का शिलान्यास किया। अब जल्द ही पथरी बाजार पुलिस चौकी को नया भवन मिल जाएगा। शिलान्यास के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही पथरी बाजार पुलिस चौकी को अपना नया भवन मिल जाएगा। अभी तक किराए के भवन में चौकी संचालित हो रही है। कहा कि पथरी बाजार में जलभराव की सबसे बड़ी समस्या है। इसके निराकरण के लिए बाजार में जिला पंचायत से नाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे पूरे बाजार का पानी नाले के रास्ते पथरी झील में पहुंचेगा। आसपास के लोगों तथा बाजार के लोगों को कीचड़ से छुटकारा तो मिलेगा ही बाजार में साफ-सफाई भी रहेगी। उन्होंने बाजार में दो हाईमास्ट लाइट लगवाने की भी घोषणा की। बाजार में रात में लोगों को निकलने में परेशानी नहीं होगी। शिलान्यास के दौरान चौकी प्रभारी बीरेन्द्र शुक्ल, शिवमूर्ति पांडेय, बीके तिवारी, राधेश्याम मिश्र, ननकऊ शुक्ल, रंजीत पांडेय, दुर्गेश यादव, अवधेश यादव, मणिकांत, विनय कुमार, रघुनाथ शुक्ला, नवरंग पाठक, दिनेश पांडेय, हरिहर शुक्ल समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने चौकी बनाने में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें : 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular