जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने जालसाजी करने के 02 अभियुक्तों जगदीश प्रसाद पुत्र देवीदीन निवासी बेलवाभान थाना कौड़िय़ा तथा पंचम लाल पुत्र भैरव प्रसाद निवासी डड़वा कानूनगो थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 175/19 अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभियुक्तों ने वादिनी श्रीमती विमला देवी पत्नी नन्दलाल निवासी भुलईडीह थाना खरगूपुर की जमीन को फर्जी व कूटरचित ढंग से बैनामा करा लिया था। इस संबंध में वादिनी द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। खरगूपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
