Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयGonda News:जालसाजी कर नौकरी करने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

Gonda News:जालसाजी कर नौकरी करने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाने की पुलिस ने जालसाजी करके नौकरी प्राप्त करने के आरोपी उदयराज पुत्र रामहित निवासी सरैया तिवारी पोस्ट महुआपार थाना गौर जनपद बस्ती को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त किसी दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक दस्तावेजो का कूटरचित ढंग से उपयोग कर सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था। इस संबंध में वादी कटरा बाजार के खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी अभियुक्त को रोडवेज बस स्टॉप बहराइच मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

यह भी पढ़ें : SP की अभिनव पहल, पहली बार आयोजित हुआ बधाई समारोह

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular