संवाददाता
गोण्डा। कटरा बाजार थाने की पुलिस ने जालसाजी करने की आरोपी उमा पटेल पत्नी प्रहलाद वर्मा निवासी सुल्तानपुर कबीरपुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग अन्तर्गत धारा 419.420.467.468.471 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्ता ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज लगाकर सहायक अध्यापक के पद पर डफाली पुरवा माधवपुर में नौकरी कर रही थी। इस सम्बन्ध में वादी खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचना के आधार पर दोषी पायी गयी अभियुक्ता को मुखबिर की सूचना पर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
