Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जानें, किसने लिया मिश्रौलिया चौराहे के सुंदरीकरण का जिम्मा

Gonda News:जानें, किसने लिया मिश्रौलिया चौराहे के सुंदरीकरण का जिम्मा

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण की मुहिम रंग लाने लगी है। मिश्रौलिया पुलिस चौकी चौराहे के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का जिम्मा हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने लिया है। डीएम ने बताया कि बुधवार को एलपीजी प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक सिद्धार्थ सिंह के साथ हुई बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने चौराहे के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का जिम्मा लिया है। उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से चौराहे का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाएगा। आगणन के अनुसार फंड रिलीज करने के लिए कंपनी को शीघ्र ही पत्र भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द मिश्रौलिया चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिसमें गोल चौराहा, सड़क का चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular