Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जानें अपहृत मेडिकल छात्र के अपहरण व बरामदगी की इनसाडट स्टोरी

Gonda News:जानें अपहृत मेडिकल छात्र के अपहरण व बरामदगी की इनसाडट स्टोरी

नोएडा में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ व गोण्डा पुलिस ने किया बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के अपहृत मेडिकल छात्र गौरव हालदार को यूपी एसटीएफ और गोण्डा पुलिस ने नोएडा में अपहर्ताओं के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीती रात घेराबंदी करके एक मुठभेड़ के दौरान गौरव को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बताते चलें कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत के सत्संग नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. निखिल हालदार के बेटे गौरव गोंडा के एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के हास्टल में रहता था। गौरव 18 जनवरी की शाम तकरीबन चार बजे कॉलेज से लापता हो गया। इसके बाद डॉ. निखिल के मोबाइल पर 19 जनवरी की दोपहर में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उसने गौरव का अपहरण कर लिया है। उसने डॉ. निखिल हालदार से गौरव की रिहाई के लिए 70 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। इस सूचना पर जिला पुलिस में हड़कम्प मच गया। निखिल की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अपहरण व फिरौती मांगने का अभियोग दर्ज करते हुए एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने आधा दर्जन टीमों को गौरव की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगा दिया। सर्विलांस की मदद से वह सभी टीमों का पल-पल मार्गदर्शन करते रहे। इस बीच तीसरे दिन पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शासन में बात करके गौरव की बरामदगी के लिए यूपी एसटीएफ को भी लगाने की मांग की। शासन स्तर से एसटीएफ को भी तत्काल लगाया गया। जिला पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ और गोण्डा पुलिस ने बीती रात नोएडा में अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गौरव की दोस्ती दिल्ली निवासी डॉ. प्रीति मेहरा नाम की एक महिला से थी। 18 जनवरी को डा. प्रीति ने गौरव को फोन करके मिलने के लिए हास्टल से बाहर बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। गौरव का अपहरण कर उसे दिल्ली में डॉ. अभिषेक सिंह के फ्लैट में बंद करके रखा गया था। उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया और उसे लगातार बेहोशी के लिए नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे ताकि वह होश में न आए। देर रात जीरो पॉइंट पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular