Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जांच टीम पर आरा मशीन संचालक का हमला

Gonda News:जांच टीम पर आरा मशीन संचालक का हमला

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन संचालक ने जांच करने पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने आरामशीन संचालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। रेंजर संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आरा मशीनों के जांच के लिए संयुक्त टीम का गठन किया था। प्रभारी प्रवर्तन दल हेंमतमणि शांत, वन दारोगा दुर्गेश मिश्रा, कन्हैया सिंह, रामचंद्र, मोहम्मद इबरार खां ,वनरक्षक मथुरा शुक्ला, विष्णु प्रताप कुशवाहा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, शैलेंद्र यादव, रूपेंद्र यादव, आनंद कुमार की टीम सोमवार को आर्यनगर कस्बे में स्थित अवैध आरा मशीन पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही आरा मशीन संचालक उनसे भिड़ गए। अपने सहयोगियों के साथ उसने जांच टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही के हाथ में गंभीर चोटें आई। वर्दी फट गई। यही नहीं, पुलिस गाड़ी का साइड शीशा भी हमलावरों ने तोड़ दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने आरा मशीन को उखाड़ लिया। टीम ने पांच आरा मशीनों का निरीक्षण किया। इसमें सभी मशीन संचालित मिली। आरा मशीनों को खोल लिया गया। कौड़िया बाजार के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरामशीन संचालक के विरोध करने का मामला सामने आया है। कोई घायल नहीं हुआ है। अवैध आरामशीन संचालकों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। बताया जाता है कि क्षेत्र में पांच अवैध आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसमें आर्यनगर के मेराज, कन्हैया लाल, पठान पुरवा के रईस खान, मल्लापुर के रामकरण शुक्ला, सब्बू के भट्ठे पर लगी आरा मशीन शामिल है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ आरा मशीन संचालकों के खिलाफ मुकदमा की कार्रवाई करने की तहरीर दी गई है।

यह भी पढें : रात को हुआ निकाह, सुबह तलाक, बिन दुल्हन लौटी बारात

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular