जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सत्य संस्था के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर संयोजक धनलाल तिवारी के आवास पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता रितेश कुमार यादव व संचालन महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। आजादी में नेताजी के भूमिका तथा उनके सहयोग को याद किया गया। रितेश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी नेतृत्व के बल पर हम सब को आजादी का यह सुनहरा अवसर देखने को मिला है। हमें इसे संजोकर रखने की जरूरत है। आज भी इस समाज में नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रासंगिकता है। संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने सरकार से मांग किया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमयी मृत्यु से पर्दा हटाया जाए तथा असली गुनाहगार को बेनकाब कर दंड देने की व्यवस्था की जाय। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से जनपद मुख्यालय गोण्डा में किसी चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की नाम की तथा वहां पर उनकी मूर्ति भी लगवाने की बात कही। इस अवसर पर धनलाल तिवारी, भूपेंद्र आर्य, अजय तिवारी, अशोक सिंह, अजीम अफसर जाफरी, आनंद पांडेय, राम बहाल पांडेय आदि तमाम लोग उपस्थित थे तथा परिचर्चा में भाग लिया।
यह भी पढ़ें : ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
