Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Gonda News:जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

संवाददाता

गोण्डा। जनपद में थाना तरबगंज अंतर्गत भटपुरवा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने बिना कोई विवाद के पीआरबी 112 को बुलाया जबकि पीआरबी में तैनात कांस्टेबल मौके पर खड़ा होकर छप्पर को उजड़वाना शुरू कर दिया। आबादी की जमीन को कब्जा करने को लेकर उपद्रव पहले से कब्जा किए व्यक्ति को मारना पीटाना शुरू कर दिया। मौके पर थाना पुलिस भारी बल में पहुंचने पर व्यक्ति की जान बची। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए। घायल व्यक्ति की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है।
सुमित्रा देवी पत्नी स्वामीनाथ ने बताया कि गांव की आबादी की जमीन पर उसका पिछले कई सालों से कब्जा था जिसे अब नवनिर्मित ग्राम प्रधान ताज मोहम्मद उर्फ राजू जबरन छीनना चाहते हैं। पीड़िता सुमित्रा ने बताया कि जमीन के मामले को लेकर 112 पर शिकायत भी की गई थी, जब 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों को थाने में आने के लिए बोला। वहीं जब पीड़िता के पुत्र राकेश अपने पिता स्वामीनाथ के साथ थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम प्रधान ताज मोहम्मद उर्फ राजू, गुलफाम, मोहम्मद नईम, रिजवान अहमद उर्फ मिठाई, मो लतीफ, कलीम, मो मुख्तार, मो लाइक, जमशेद आलम, फिरोज आलम, मोहम्मद नदीम, ननकू, जाकिर, सकिर आदि ने पिता व पुत्र पर हमला कर दिया और बुरी तरीके से मारा पीटा। इसमें पीड़िता के पति स्वामी नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल को बेलसर सीएचसी लाया गया, जहां से डाक्टरों ने गोण्डा रेफर कर दिया।

यह भी पढें : जानें कब होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, आयोग ने तय की तारीखें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular