जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मौका यदि जन्म दिन का हो और धूम धड़ाके के साथ पार्टी न हो, तो यह बात हजम नहीं होती। लेकिन आज भी कई ऐसे संवेदनशील युवा ऐसे हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही युवाओं में से एक हैं योग शिक्षक आदर्श गुप्ता, जिन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर धूम धड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। आदर्श गुप्ता ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह व एसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ वृद्धाश्रम पहुंच कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ अपना जन्म दिन मनाया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के साथ वृद्धाश्रम में जन्म दिन मनाते हुए अधिकारियों संग उन्हें फल, मिठाई और कम्बल वितरित कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर आइजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदर्श गुप्ता ने अपने जन्म दिन पर बुजर्गो में फल, मिठाई व कम्बल का वितरण करके एक सराहनीय कार्य किया है। एक युवा होने के बावजूद उनके हृदय में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की जो भावना है, ईश्वर ऐसे ही भावना सबके अंदर पैदा करें ताकि कोई भी पुत्र अपने वृद्ध मां बाप को वृद्धाश्रम न भेजे। उन्होंने वृद्ध जनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग व प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया। साथ ही उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आदर्श ने कहा कि ऐसा करके उसने एक दिन ही सही, किन्तु उनके एकाकीपन को थोड़ा कम करने का प्रयास किया है। आदर्श ने कहा कि यहां ऐसे लोग है, जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन, रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जन्म दिन की खुशी इन्हीं के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने इच्छुक रहते हैं। आदर्श ने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वह आत्मिक शांति नहीं मिलती, जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। आदर्श ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो, उसका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें। ऐसे लोग दिल से दुआएं देते हैं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आलोक राव, अजय श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, माही गुप्ता, अनामिका, सूरज एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : कांगो में विद्रोहियों ने 25 को मौत के घाट उतारा

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
