Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जन आरोग्य मेले में 440 मरीजों को हुआ इलाज

Gonda News:जन आरोग्य मेले में 440 मरीजों को हुआ इलाज

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के सभी चारो पीएचसी में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र के अनेक लोगां ने आकर इसका लाभ लिया। इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के समीप ही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी के इलाज करने से बेहतर है उसका बचाव। इसलिए यदि बीमारी के बारे में समय से पता चला जाए तो इलाज बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनके फायदे भी बताये गए। इसके साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार की सुविधाएँ भी मेले में दी गई। उन्होंने बताया कि मेले में क्षेत्र के लोगो का निःशुल्क जांच व इलाज किया गया तथा जरूरी दवाइया भी वितरित की गई। साथ ही इन मेलों के द्वारा बच्चों में डायरिया व न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं भी दी गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब निर्धन और बंचित लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा यहां मेले में उनके आसपास ही उपलब्ध करायी जा रही है, जो आगे भी हर रविवार को आयोजित होगा। अधीक्षक ने बताया कि सभी चारो जगह कुल मिलाकर 440 मरीजो का इलाज हुआ। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकिया मनोहरजोत में यह मेला लगा, जहां पर 115 लोगो ने इसका लाभ लिया। पीएचसी सदाशिव में फार्मेसिस्ट अनिल मिश्र के देखरेख में यहां जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां 102 लोगो को सेवा दी गई। इसी प्रकार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकी नगर और बाबागंज में भी यह मेला आयोजित हुवा जहां लोगो ने इसका लाभ लिया। यहां क्रमशः 92 और 131 लोगो का इलाज हुआ।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:जन आरोग्य मेले में 440 मरीजों को हुआ इलाज
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular