Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जन आरोग्य मेले में हुआ 429 मरीजों का उपचार

Gonda News:जन आरोग्य मेले में हुआ 429 मरीजों का उपचार

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के सभी चारो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। क्षेत्र के अनेक लोगो ने आकर इसका लाभ लिया। सभी जगहों पर कुल मिलाकर 429 मरीज देखे गए। इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब निर्धन और बंचित लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा यहां मेले में उपलब्ध करायी जा रही है जो आगे भी हर रविवार को आयोजित होगा। अधीक्षक ने बताया कि मेले में क्षेत्र के लोगो का निःशुल्क जांच व इलाज किया गया तथा जरूरी दवाइया भी वितरित की गई। साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की सलाह और सामग्री भी वितरित की गई। मेले में आयुष विभाग ने भी कैम्प लगाकर निःशुल्क दवा वितरित किया। संक्रामक रोगों से बचने के उपाय भी लोगो को बताए गए। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकिया मनोहरजोत में यह मेला लगा जहां पर अनेक लोगो ने इसका लाभ लिया। यहां पर 98 मरीज देखे गए। मौके पर डॉ0 दुर्गविजय, डॉ. अकबर अली, आरोग्य मित्र संजय प्रजापति सहित प्रदीप राय, कमल दूबे, पंकज चौधरी, आशा संगिनी मिथलेश कुमारी व कई आशा उपस्थित रही। यहां पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी संतोष कुमार ने पहुंचकर जन आरोग्य मेले का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पीएचसी सदाशिव में फार्मेसिस्ट अनिल मिश्र के देखरेख में यहां जन आरोग्य मेला आयोजित हुवा। श्री मिश्र ने आये लोगो को बताया कि रोगों से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है अतः सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग व सचेत रहे। यहां पर 120 मरीज देखे गए। कार्यक्रम में अनेक आशा बहुये मौजूद रही जिन्होंने गांव की महिलाओ को मेले का लाभ दिलवाया। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकी नगर और बाबागंज में भी यह मेला आयोजित हुवा जहां लोगो ने इसका लाभ लिया। यहां क्रमशः 94 और 117 मरीज देखे गए।

विद्यानगर पीएचसी पर हुआ 102 मरीजों का इलाज

मोतीगंज से हमारे संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यानगर में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 102 मरीजों का इलाज हुआ। यह जानकारी देते हुए डॉक्टर आदित्य कुमार गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में काफी लोगों ने अपनी जांच कराई और उन्हें दवा दी गई। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मैं पुरुष व महिलाओं ने जांच कराई और उन्हें दवाएं मुफ्त में दी गई। मेले में प्रमुख रूप से फार्मेसिस्ट सुभाष चंद्र वर्मा स्वास्थ्य कर्मी अंगद कुमार श्रीमती शारदा शुक्ला सुशील कुमार तथा आशा बहुओं में बसंती देवी कुसुमा पाठक रामावती पाठक तथा कार्यकत्रियो में नित्या सिंह निर्मला देवी कालिंदी सिंह नीतू सिंह अनीता वर्मा तथा सहायिकाओं में पंकज रानी श्रीवास्तव मीरा देवी रामावती वर्मा गयात्री वर्मा आज कर्मचारी स्वास्थ्य मेले में सम्मिलित हुए जिनकी देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ अपमानजनक बयान देना पड़ा भारी, न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:जन आरोग्य मेले में हुआ 429 मरीजों का उपचार
RELATED ARTICLES

Most Popular