Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जन्म दिन पर याद किए गए वीर अब्दुल हमीद

Gonda News:जन्म दिन पर याद किए गए वीर अब्दुल हमीद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष मो. मुबीन इदरीसी व संगठन के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ अहमद इदरीसी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर संगठन की एक बैठक की। फ्रन्ट के सदस्यों ने वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जन्म इदरीसी परिवार में हुआ था। इसलिए उनको इदरीसी परिवार का पूर्वज माना जाता है। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान को पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन उनकी वीरता की कहानियां हर इदरीसी परिवार में बच्चे-बच्चे को सुनाई जाएगी। फ्रन्ट के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ इदरीसी ने कहा कि यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के सदस्यों द्वारा पूरे भारत मे उनका जन्म दिन मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में वार्ड सभासद रहमान खान, चंदू मास्टर, समाजसेवी हारून एडवोकेट, आशिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव नवीन इदरीसी, जिला महामंत्री सईद इदरीसी, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज इदरीसी, बुग्गन प्रिंस, शकील अहमद, इबरार अहमद, कलीम इदरीसी, अहमद अली, रिजवान, हाजी नूरुद्दीन, रेहान इदरीसी, इश्तियाक इदरीसी, अब्दुल हफ़ीज़, नजमुद्दीन, अतिउल्लाह, मो. तारिक, कैय्यूम, मो. मजीद, नूर मोहम्मद, जाकिर अली, पप्पू इदरीसी, मो. कादिर, सूफियान, अदीम आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular