Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज तथा कोतवाली देहात थानों की पुलिस ने छेड़छाड़ के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उमरी थाने की पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र रक्षाराम पाठक निवासी सालपुर पाठक थाना उमरी बेगमगंज स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग के तहत गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। अभियुक्त ने क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। विरोध करने पर मारा पीटा भी था। इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
इसी प्रकार कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी संतोष कुमार पुत्र सियाराम निवासी बैनिया थाना कोतवाली देहात को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग अन्तर्गत धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular