Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:छेड़छाड़ करने के चार आरोपी धरे गए

Gonda News:छेड़छाड़ करने के चार आरोपी धरे गए

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कौड़िया थाने की पुलिस ने छेडछाड करने के 03 आरोपी बृजेश तिवारी उर्फ फूलचन्द्र पुत्र राधिका प्रसाद, राम अनुज उर्फ सोनू पुत्र शिव नारायण तथा तिलकराम पुत्र रामनरेश तिवारी निवासीगण बेनीपुरवा मौजा अहियाचेत को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग अन्तर्गत धारा 354ख, 452, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त गणों पर आरोप है कि उन्होंने बीते दो अक्टूबर को स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला व उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। विरोध करने पर घर में घुसकर गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा जानमाल की धमकी दी थी। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पति द्वारा अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। कौडिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर ध्रुव नारायण चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
एसपी ने बताया कि इसी प्रकार जिले के तरबगंज थाने की पुलिस ने छेडछाड करने के आरोपी नितीश कुमार दुबे पुत्र बद्रीनाथ दुबे निवासी छूरी बगिया पूरे मोहन को थाना तरबगंज में पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 354, 324 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड किया था। पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। तरबगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर तरबगंज बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular