संवाददाता
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने छेडछाड़ करने के आरोपी चिमनलाल पुत्र रघुवीर निवासी दत्तनगर बिसेन को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 323.354.452 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ किया था। विरोध करने पर महिला को मारा-पीटा था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पति द्वारा थाना कोतवाली नगर मे उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने कहा कि कोतवाली नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर किया।
