Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। कटरा बाजार पुलिस ने छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त शकील खान पुत्र मारूफ खान निवासी खिन्दूरी को स्थानीय थाने पर पंजीकृत छेड़छाड़ तथा 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था तथा विरोध करने पर गाली-गुप्ता दी थी। इस सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें कटरा बाजार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular