संवाददाता
परसपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौरीगंज के पठान मोहल्ला में सोमवार कर देर रात एक साड़ की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंन्दू परिषद के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। विहिप कार्यकर्ता फौजदार सोनी ने बताया कि डायल 112 को सूचना देते हुए वह अपने सहयोगी बृजेश यादव, जगदीश तिवारी, आशुतोष पांडेय, शिवम् तिवारी, रवि प्रताप सिंह, तुषार तिवारी, वैभव निगम, संतोष चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, महावीर सोनी, मुकेश सोनी, अशोक कुमार सोनी आदि के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। डायल 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : अवैध कच्ची शराब बनाने में पांच गिरफ्तार
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
