जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने एक अधेड़ समेत उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध बेलभरिया राजा साहब फार्म के पास उस समय दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है, जब वह मंगलवार की शाम स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। एफआइआर के मुताबिक, आरोपी पीड़ित छात्रा को साइकिल से खींच कर पास के गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर खदेरू पुत्र बाबूराम निवासी कटहर बुटहनी मजरा सरहवा मनकापुर तथा तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। एसपी ने बताया कि नामजद व्यक्ति व पीड़िता के परिजनों के मध्य पुराना विवाद भी रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से पड़ताल करते हुए साक्ष्य संकलन कर रही है। चिकित्सीय रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
