Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:छात्रवृत्ति के सम्बंध में इस प्रक्रिया का अनुकरण करें विद्यालय

Gonda News:छात्रवृत्ति के सम्बंध में इस प्रक्रिया का अनुकरण करें विद्यालय

संवाददाता

गोण्डा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर संस्थाओं को वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति तथा पूर्वदशम छात्रवृत्ति से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु प्रस्तावित समय सारिणी निर्गत कर दी गयी है जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रस्तावित कार्यवाहियों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त संस्थाध्यक्षों को यह भी अवगत कराया है कि छात्रवृत्ति मास्टर डाटा में जिन विद्यालयों संस्थाओं का नाम पंजीकृत नहीं है, उनके पंजीकरण हेतु दशमोत्तर स्तर के संस्थान 15 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 तक तथा पूर्वदशम स्तर के विद्यालय 20 जुलाई 2021 से 12 अगस्त 2021 तक छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करते हुए उसकी प्रिन्ट एवं समस्त वांछित संलग्नक सहित कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में जमा कर दें तथा डाटा परीक्षणोपरान्त अग्रसारित करवा लें जिससे उन्हें कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति पासवर्ड जारी किया जा सकें तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के नवीनीकरण छात्र छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन भरने की तिथि 20 जुलाई 2021 से 28 अगस्त 2021 तथा नवीन एवं नवीनीकरण के अवशेष छात्र छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन भरने की तिथि 20 जुलाई 2021 से 21 अक्टूबर 2021 तक तथा इसी प्रकार पूर्वदशम छात्रवृत्ति के छात्र छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन भरने की तिथि 23 जुलाई 2021 से 23 अगस्त 2021 तक नियत की गई है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने रद्द की कांवड़ यात्रा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular