जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक्स गोदाम में हुई चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इटियाथोक कस्बे में 18 फरवरी की देर रात गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम का डुप्लीकेट चाभी से ताला खोलकर उसमें रखी 13 एलईडी टीवी, दो फ्रिज, तीन वाशिंग मशीन, दो गीजर, पांच इन्वर्टर, एक मिक्सी, एक साउंड व एक कूलर पार कर दिया था। मामले में गुप्ता इलेक्ट्रानिक के मालिक ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि शनिवार की देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को रेलवे स्टेशन इटियाथोक के सामने मैदान में अभियुक्तों के मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने मौके पर दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अतीक सिद्दीकी निवासी कस्बा इटियाथोक व दूसरे ने परवेज निवासी स्टेशन रोड इटियाथोक बताया। तलाशी के दौरान अतीक सिद्दीकी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व परवेज के पास से चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर चोरी गए सामान बरामद कर लिए गए। कोतवाल ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
