Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य समेत सात गिरफ्तार

Gonda News:चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य समेत सात गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी इंटर कॉलेज परिसर में रेलवे की भूमि में लगे एक दर्जन पेड़ों को चोरी से काटने के आरोप में आरपीएफ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने पकड़े गए लोगों के पास से लकड़ी के बोटे, पांच मोबाइल फोन, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली व 1290 रुपये नकद बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के भवन के पीछे रेलवे की भूमि में लगे यूकेलिप्टिस, गुलमोहर व चिलबिल के 12 पेड़ बिना रेलवे की अनुमति के कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी निवासी आवास विकास कॉलोनी ने चोरी से कटवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य समेत संजय पांडेय निवासी निवासी भट्ठा परेड सरकार, अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू निवासी पंतनगर फोरबिस गंज, राजू निवासी नगर कोतवाली, चन्दू कुमार सोनकर निवासी गोरइनपुरवा नगर कोतवाली, विवेक पांडेय निवासी ग्राम हारीपुर नगर कोतवाली, मोहम्मद शारिक निवासी जोरपुरवा कर्नलगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : अस्पताल के ICU में लगी आग, नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, 17 दिसंबर को अभियुक्तों द्वारा काटे गए पेड़ की कुछ लकड़ी को ठेकेदार संजय पांडेय के सहयोग से अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू की कचहरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरा मशीन पर भेजवा दिया गया था। इसी प्रकार 18 दिसंबर को भी कुछ काटे गए पेड़ों को अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू की आरा मशीन पर एवं एक ट्रॉली सूखी लकड़ी संजय पांडेय ठेकेदार के घर पर निजी कार्य के लिए भेजवाया गया था। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी, ठेकेदार एवं आरा मशीन संचालक, दो मजदूरो एवं जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राईवर के सहयोग से कुछ लकड़ी कटवाकर एवं कटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉली पर जेसीबी की मदद से लोड करवा रहे थे। तभी आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हांने बताया कि प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी समेत सात लोगों के खिलाफ आरपी यूपी एक्ट की धारा तीन के तहत अभियोग पंजीकृत दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से यूकेलिप्टिस, गुलमोहर व चिलविल के कुल 15 अदद हरे पेड़ के बोटे, आरा मशीन संचालक अल्ताफ अहमद के आरा मशीन से 77 बोटा लकड़ी, ठेकेदार संजय पांडे के घर से 16 बोटा लकड़ी, 5 मोबाइल फोन, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली व 1290 रुपये नकदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह, ललितेश सिंह, छोटे लाल यादव, सुरेन्द्र कुमार, विजय तिवारी, एएसआई हवलदार राम, मुख्य आरक्षी श्रीराम, आरक्षी गण बीएन राय, ज्ञानेन्द्र, रमेश यादव, अरशद अली शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : गैंग चार्ट में लापरवाही पर अब नपेंगे थाना प्रभारी

Gonda News:चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य समेत सात गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular