Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda News:चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार

01 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद नाजायज चाकू बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद नाजायज चाकू बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि खोरहंसा चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने हमराहियों के साथ घेराबंदी करके मछली गांव रोहवां नहर पुलिया के पास चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों पंकज शुक्ला पुत्र राम फेरन शुक्ला व शरीफ अली पुत्र लतीफ निवासी गण हाड़ा बसेहरी थाना नानपारा जनपद बहराइच, अकील पुत्र पप्पू निवासी चकिया रोड थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच व अनवर जागा पुत्र कलीमुद्दीन जागा निवासी जमदरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस, 03 अदद नाजायज चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्तो के विरुद्ध स्थानीय थाने पर अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी बालेन्द्र प्रताप सिंह व राज किशोर, आरक्षी गण राहुल यादव, रोहित, नागेन्द्र यादव तथा सत्येन्द्र यादव शामिल रहे।

यह भी पढें : अनुसूचित जाति के आवास विहीन कुष्ठ रोगियों को अब मिलेगा आवास

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular